अयोध्या मंदिर चढ़ावा विवाद: संसद में 'नाट्य प्रदर्शन' पर भड़के स्पीकर ओम बिरला, सांसदों को दी कड़ी चेतावनी


अयोध्या मंदिर चढ़ावा विवाद: संसद में 'नाट्य प्रदर्शन' पर भड़के स्पीकर ओम बिरला, सांसदों को दी कड़ी चेतावनी

अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में कथित चोरी के मुद्दे को लेकर संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को एक नया रूप ले बैठा। विपक्षी नेताओं ने संसद परिसर में एक नाट्य प्रस्तुति के ज़रिए अपना विरोध दर्ज कराया। हालांकि, विरोध के इस अनोखे तरीके पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सख्त रुख अपनाते हुए सांसदों को कड़ी चेतावनी दी है।

भेष बदलकर प्रदर्शन पर जताई सख्त नाराजगी

प्रदर्शन के दौरान कुछ सांसदों द्वारा भेष बदलकर आने की घटना पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गहरा ऐतराज जताया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस तरह की गतिविधियां संसद की गरिमा और मर्यादा के बिल्कुल विपरीत हैं।

"कुछ माननीय सदस्य जिस तरह भेष बदल-बदलकर आते हैं, उन्हें मेरी चेतावनी है। कई सदस्यों ने मुझसे मिलकर और मुझे लिखकर कहा है कि संसद भवन और संसद परिसर की पवित्रता और मर्यादा बनी रहनी चाहिए। आप संसद की पवित्रता और गरिमा को समाप्त कर रहे हैं।

स्पीकर ने केवल परिसर के प्रदर्शनों पर ही नहीं, बल्कि सदन के भीतर हो रहे हंगामे पर भी कड़ा रुख अपनाया। सभी माननीय सदस्यों को अपनी बात रखते समय उच्च संसदीय आचरण और नियमों का पालन करना चाहिए।

टिप्पणियाँ