"जानलेवा बना जलीय सूर्य मंदिर के सामने का गड्ढा, आए दिन हो रहे हादसे" मुख्य पथ पर पानी भरे गड्ढे से लोग हो रहे घायल; लोगों में आक्रोश भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने उपायुक्त से की शिकायत, अविलंब करवाई की मांग
"जानलेवा बना जलीय सूर्य मंदिर के सामने का गड्ढा, आए दिन हो रहे हादसे" मुख्य पथ पर पानी भरे गड्ढे से लोग हो रहे घायल; लोगों में आक्रोश भाजपा प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने उपायुक्त से की शिकायत, अविलंब करवाई की मांग झारखंड का गौरव और आस्था का प्रमुख केंद्र मिर्जागंज-जगन्नाथडीह स्थित जलीय सूर्य मंदिर के मुख्य पथ पर बना गड्ढा अब राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। लगातार हो रही बारिश का पानी गड्ढे में भर जाने के कारण वाहन चालकों को इसकी गहराई का अंदाजा नहीं मिल पाता, जिससे आए दिन लोग दुर्घटना के शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। खासकर रात के अंधेरे में स्थिति बेहद भयावह हो जाती है। मंदिर समिति और स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बार-बार गुहार लगाने के बावजूद न तो पथ निर्माण विभाग और न ही स्थानीय प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। सावन में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भीड़ से प्रशासन बेखबर है। लोगों में इसको लेकर आक्रोश पनप रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता बिजय चौरसिया ने शुक्रवार को स्थल का जायजा लिया और जनसमस्याओं का संज्ञान लिया। उन्होंने तुरंत जिले ...